माँ चन्द्रघण्टा · Hindi
माँ चन्द्रघण्टा की आरती
Maa Chandraghanta Ki Aarti
माँ चन्द्रघण्टा को समर्पित पारंपरिक हिंदी आरती, जिसमें माता से सुख, शांति और भक्तों की रक्षा की प्रार्थना की जाती है।
Original lyrics
जय माँ चन्द्रघण्टा सुख धाम।
पूर्ण कीजो मेरे सभी काम॥
चन्द्र समान तुम शीतल दाती।
चन्द्र तेज किरणों में समाती॥
क्रोध को शांत करने वाली।
मीठे बोल सिखाने वाली॥
मन की मालक मन भाती हो।
चन्द्रघण्टा तुम वरदाती हो॥
सुंदर भाव को लाने वाली।
हर संकट में बचाने वाली॥
हर बुधवार जो तुझे ध्याये।
श्रद्धा सहित जो विनय सुनाएं॥
मूर्ति चन्द्र आकार बनाएं।
सन्मुख घी की ज्योत जलाएं॥
शीश झुका कहे मन की बाता।
पूर्ण आस करो जगदाता॥
कांचीपुर स्थान तुम्हारा।
कर्नाटिका में मान तुम्हारा॥
नाम तेरा रटूँ महारानी।
भक्त की रक्षा करो भवानी॥