Opening Aarti Setu…

माँ स्कन्दमाता · Hindi

माँ स्कन्दमाता की आरती

Maa Skandamata Aarti

माँ स्कन्दमाता की पारंपरिक हिंदी आरती, नवरात्रि के पाँचवें दिन गाई जाती है।

Original lyrics

जय तेरी हो स्कन्द माता।
पाँचवाँ नाम तुम्हारा आता॥
सबके मन की जानन हारी।
जग जननी सबकी महतारी॥
तेरी जोत जलाता रहूँ मैं।
हरदम तुझे ध्याता रहूँ मैं॥
कई नामों से तुझे पुकारा।
मुझे एक है तेरा सहारा॥
कहीं पहाड़ों पर है डेरा।
कई शहरों में तेरा बसेरा॥
हर मन्दिर में तेरे नज़ारे।
गुण गाये तेरे भक्त प्यारे॥
भक्ति अपनी मुझे दिला दो।
शक्ति मेरी बिगड़ी बना दो॥
इन्द्र आदि देवता मिल सारे।
करें पुकार तुम्हारे द्वारे॥
दुष्ट दैत्य जब चढ़ कर आये।
तू ही खण्डा हाथ उठाये॥
दासों को सदा बचाने आयी।
भक्त की आस पुजाने आयी॥