श्री कृष्ण · Hindi
मेरे तो गिरधर गोपाल
Mere To Giridhar Gopal
Meerabai's devotional bhajan expressing exclusive devotion to Lord Krishna as Giridhar Gopal.
Original lyrics
मेरे तो गिरधर गोपाल, दूसरो न कोई।
जाके सिर मोर मुकुट, मेरो पति सोई॥
तात मात भ्रात बंधु, आपनो न कोई।
छाँड़ि दई कुल की कानि, कहा करिहै कोई॥
संतन ढिग बैठि बैठि, लोक लाज खोई।
चुनरी के किए टूक, ओढ़ लीन्ही लोई॥
मोती मूँगे उतार, बनमाला पोई।
अंसुवन जल सींचि-सींचि, प्रेम बेलि बोई॥
अब तो बेल फैल गई, आणंद फल होई।
दूध की मथनियाँ बड़े प्रेम से बिलोई।
माखन जब काढ़ लियो, छाछ पिये कोई।
भगत देखि राजी हुई, जगत देखि रोई॥
दासी मीरा लाल गिरधर, तारो अब मोही।
मेरे तो गिरधर गोपाल, दूसरो न कोई॥